Live Khabar 24x7

नंदकुमार बघेल का निधन : CM विष्णुदेव साय, चरण दास महंत और प्रियंका गांधी ने जताया शोक

January 8, 2024 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का आज निधन हो गया। बता दें कि, नंदकुमार बघेल पिछले 3 माह से मोवा स्थित श्रीबालाजी हॉस्पिटल में भर्ती थे। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्होंने आज सुबह 6 बजे अंतिम सांस ली। इस दुख:द घड़ी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Read More : पूर्व CM भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का 89 की उम्र में निधन, 10 जनवरी को होगा अंतिम संस्कार

सीएम साय ने मृत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवारजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने X पर लिखा कि, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल जी का निधन दुःखद है। शोक की इस घड़ी में हम सब उनके साथ है, ईश्वर शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने का सामर्थ्य दें।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

वहीं, प्रियंका गांधी ने X पर पोस्ट कर लिखा है कि, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। ईश्वर शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति दे।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all