पूर्व CM भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का 89 की उम्र में निधन, 10 जनवरी को होगा अंतिम संस्कार

Spread the love

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार का बघेल का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। सोमवार सुबह 6 बजे उन्होंने रायपुर के बालाजी अस्पताल में अंतिम सांस ली है। वे पिछले 3 महीने से बीमार चल रहे थे। सीएम विष्णुदेव साय ने उनके निधन पर दुख जताया है।

बता दे कि भूपेश बघेल दिल्ली दौर पर थे। निधन की सूचना मिलते ही वे रायपुर लौट रहे हैं। नंदकुमार बघेल को ब्रेन और स्पाईन से सम्बंधित पुरानी बीमारी थी। 21 अक्टूबर 2023 बालाजी हॉस्पिटल मोवा रायपुर में भर्ती हुए तो उन्हें दिमाग में खून का थक्का जमा था और उन्हें निमोनिया था और पूरे शरीर में इन्फेक्शन फैला था जिसे सेप्टिसिमिया कहते हैं।

कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के निधन पर दुःखद जताया और ट्विटर पर लिखा, मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। ईश्वर शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति दे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *