हिमाचल प्रदेश में कुदरत ने फिर बरपाया कहर, बादल फटने से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, कई रास्तों पर आवागमन भी ठप
August 17, 2024 | by Nitesh Sharma

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कुदरत कहर बरपाया हैं। यहां के रामपुर में शुक्रवार की रात बादल फट गया। इसके चलते सैकड़ों लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं तकलेच-नोगली में 30 मीटर तक का रोड बह गया। मंडी में तेज बारिश के चलते चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे बंद हो गया। वहीं आज 4 शव बरामद किए गए। अधिकारियों ने बताया कि 14 लोग अभी भी लापता हैं।
बाढ़ और लैंडस्लाइड के कारण 58 सड़कें बंद हैं। इसमें NH-707 भी शामिल है। यहां चंबा, कांगड़ा, शिमला और सिरमौर जिलों में बाढ़ का अलर्ट है। बता दे कि इससे पहले हिमाचल प्रदेश में 31 जुलाई की रात कुल्लू, मंडी, शिमला जिलों में बादल फटा था। इन जिलों में 56 से ज्यादा लोग बह गए थे।
और बिगड़ सकते है हालात?
मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल के हालत अभी और बिगड़ सकते हैं। दरअसल प्रदेश में बारिश का दौर 22 अगस्त तक जारी रहने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में प्रदेशवासियों को अभी और दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं।
RELATED POSTS
View all