Naxalite Surrender : तीन इनामी समेत 35 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, सुकमा और दंतेवाड़ा जिले में थे सक्रिय
May 5, 2024 | by Nitesh Sharma
दंतेवाड़ा। Naxalite Surrender : दक्षिण बस्तर के तीन के जिलों के बॉर्डर पर सक्रीय 35 माओवादियों ने एक आत्मसमर्पण कर दिया है। सरेंडर करने वालों में इनमें से तीन माओवादियों पर शासन की ओर से एक-एक लाख रुपए का इनाम घोषित था। लगतार पुलिस व सीएआरपीएफ के नक्सली क्षेत्रों में बढ़ते दबाव का परिणाम नजर आ रहा है।
जिसके असर के तौर पर सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में सक्रिय 35 माओवादियों ने एक साथ आज समर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों की मौजूदगी में मीडिया को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने कहा कि माओवादी खोखली विचार धारा को समझ चुके हैं। जो लोग नक्सली संगठन को छोड़ कर आ रहे हैं, उनको शासन की पुनर्वासनीति का पूरा लाभ मिलेगा।
RELATED POSTS
View all