Live Khabar 24x7

नक्सलियों से कायराना हरकत को फिर दिया अंजाम, पूर्व सरपंच को उतारा मौत के घाट, क्षेत्र में दहशत का माहौल…

April 27, 2024 | by Nitesh Sharma

06_04_2021-naxal_terror_1

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

दंतेवाड़ा। जिले में नक्सलियों का उत्पात जारी हैं। यहां अरनपुर थाना क्षेत्र के पोटली में पूर्व जनपद सदस्य और सरपंच रहे जोगा की हत्या कर दी गई हैं। बताया जा रहा हैं कि देर रात घर में घुसे हथियारबंद नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है। जिसके बाद से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं।

Read More : Naxalites Arrested : IED ब्लास्ट के मास्टरमाइंड दो हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, जगरगुंडा में लंबे समय से थे सक्रीय

नक्सलियों का आरोप है कि जोगा पुलिस की मदद करता था और भाजपा के लिए प्रचार करता था। मौजूदा समय में जोगा पोडियामी की पत्नी जनपद सदस्य हैं। जोगा का परिवार माओवादियों की रडार पर पहले से है। इससे पहले माओवादियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में जोगा के बेटे हरीश पोडियामी की भी हत्या की थी। लगभग छह वर्ष पूर्व माओवादियों ने जनदालत में मां और पिता के सामने पुत्र जोगा को मौत के घाट उतारा था।

RELATED POSTS

View all

view all