Naxalites Arrested : सुरक्षाबलो को मिली सफलता, 3 नक्सली हुए गिरफ्तार, टिफिन बम समेत अन्य सामग्री भी बरामद
June 18, 2023 | by livekhabar24x7.com
बीजापुर। Naxalites Arrested : सुरक्षाबलो को बड़ी सफलता मिली है। सर्च ऑपरेशन के दौरान 3 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से टिफिन बम सहित कई अन्य सामग्री बरामद की गई है। आज रविवार को पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है। बताया कि गिरफ्तार माआवादियों को विस्फोटक और नक्सली पोस्टर व बैनर लगाने का काम सौंपा गया था।
Naxalites Arrested : जानकारी अनुसार, शुक्रवार को चलाये गए सर्च ऑपरेशन के दौरान एक सयुंक्त दल ने गंगालूर पुलिस थाना क्षेत्र के पुनसर गाँव से 3 आरोपियों पकड़ाएं है। शनिवार को यह सर्च अभियान खत्म किया है।
अधिकारी के अनुसार, पूछताछ के दौरान तीनों माओवादियों ने सुरक्षा बलों को प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) से अपने संबंधों के बारे में बताया। अधिकारी के मुताबिक, गिरफ्तार माओवादियों के कब्जे से एक टिफिन बम, जिलेटिन की छड़ें, फ्यूज, बिजली के तार, नक्सली साहित्य और पर्चे बरामद किए गए हैं।
अधिकारी के अनुसार, गिरफ्तार माओवादियों की पहचान रमेश पुनेम (28), भीमा पुनेम (21) और सुक्कू ध्रुव (38) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि तीनों माओवादी दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन (माओवादियों की एक अग्रिम टुकड़ी) के सदस्य हैं।
RELATED POSTS
View all