Live Khabar 24x7

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती आज, CM साय ने किया नमन, बोले- नेताजी ने देशवासियों को आजादी की लड़ाई के लिए किया प्रेरित

January 23, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 23 जनवरी को उनकी 127वीं जयंती पर उन्हें नमन किया है।

Read More : Republic Day 2024 : राज्य शासन ने जारी की जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण करने वाले मुख्य अतिथियों की सूची, CM विष्णुदेव साय यहां फहराएंगे तिरंगा

साय ने कहा है कि नेताजी ने भारत की आजादी के लिए कठिन संघर्ष किया और ‘‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हेें आजादी दूंगा‘‘ जैसे नारों से देशवासियों में नये जोश का संचार किया। उन्हें आजादी के लिए लड़ने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया। नेताजी ने आजाद हिंद फौज का गठन कर स्वाधीनता आंदोलन को नई दिशा प्रदान की। भारत की स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्ष और अतुल्य योगदान के लिए नेताजी सदैव याद किए जाएंगे।

RELATED POSTS

View all

view all