Live Khabar 24x7

NIA को मिली बड़ी सफलता, छत्तीसगढ़ के नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

October 12, 2024 | by Nitesh Sharma

NIA

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

प्रयागराज। NIA को बड़ी सफलता मिली हैं। दरअसल नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को NIA ने दबोचा है। दोनों आरोपियों ने छत्तीसगढ़ के नक्सलियों को हथियार और गोला बारूद सप्लाई किए थे. दोनों ही आरोपियों की गिरफ्तारी उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से हुई है।

Read More : NIA की बड़ी कार्रवाई, कांकेर में 4 अलग-अलग स्थानों पर मारा छापा, स्थानीय पत्रकार के यहां भी दी दबिश

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिला प्रयागराज के रहने वाले सुधीर त्रिपाठी और सूरज निषाद को एनआईए ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले हथियार सप्लाई करने के मामले में NIA ने चार आरोपियों को जनवरी 2024 में गिरफ्तार किया था। इन्हीं की निशानदेही पर दो अन्य आरोपियों को दबोचा गया है। अब इस मामले में कुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 6 हो चुकी है। सभी आरोपियों पर मूल रूप से शस्त्र अधिनियम, यूएपीए और आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

RELATED POSTS

View all

view all