Live Khabar 24x7

OMG 2 Trailer : ओएमजी 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, भगवान शिव बने अक्षय कुमार, इस बड़ी फिल्म के साथ होगा क्लैश

August 3, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

Mumbai : OMG 2 Trailer : अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म ओएमजी 2 का आज ट्रेलर रिलीज कर दिया गया हैं। हालांकि फिल्म के ट्रेलर को एक दिन बाद रिलीज किया गया है। एक्टर अक्षय कुमार ने कल सेट डिजाइनर नितिन देसाई के निधन से ट्रेलर रिलीज को शिफ्ट किया गया था। 11 साल बाद थ्रिएटर में फिर से धमाल मचाने के लिए ओएमजी 2 तैयार हैं। फिल्म को सेंसर बोर्ड ने A सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया हैं।

फिल्म में दिया ये ख़ास मैसेज

ओह माय गॉड में परेश रावल की कोर्ट में कान्हा बनकर मदद करने वाले अक्षय कुमार अब शिव के दूत बनकर पंकज त्रिपाठी के कष्ट हरते हुए दिखाई देंगे। ट्रेलर की शुरुआत में शिव की आकृति नजर आती है, जो अपने सबसे प्रिय नंदी को ये बताते हैं कि उनके भक्त पर एक बहुत बड़ी विपदा आने वाली है और वह शिव गण में से किसी एक को लेकर जाए, जो उनकी मदद कर सकें।

इसके बाद शुरू होती है कहानी, जहां कोर्ट में आरोपी पंकज त्रिपाठी खुद का ही केस लड़ते हुए नजर आते हैं। जिनका एक साधारण से परिवार है, लेकिन स्कूल में उनके बेटे के साथ घटी एक घटना उनकी जिंदगी बदल देता है।

पंकज त्रिपाठी का बेटा बदनामी के डर से सुसाइड करने जाता है, जिसके बाद अपने बेटे को दुनिया की नजरों में सही साबित करने के लिए खुद ही पंकज त्रिपाठी वकील बनकर केस लड़ते हैं और साथ ही अपने बेटे को अंधकार से बाहर निकालने की गुहार लगाते हैं।

फिल्म में यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। हालांकि, वह भगवान भोलेनाथ के भक्त पंकज त्रिपाठी के खिलाफ केस लड़ रही हैं। उनका किरदार ट्रेलर में बहुत ही पावरफुल है। हालांकि, शिव के दूत बने अक्षय कुमार के किरदार को ट्रेलर में बहुत ज्यादा नहीं दिखाया गया है। ट्रेलर में उनका एक ही डायलॉग है। उनके किरदार को अब भी सरप्राइज रखा गया है।

ओह माय गॉड 2 को अमित राय ने डायरेक्ट किया हैं। यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज की जानी हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अक्षय कुमार की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की ‘गदर 2’ से टकराएगी।

RELATED POSTS

View all

view all