नई दिल्ली। कथावाचक पंडित धीरेन्द्र शास्त्री को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म फेसबुक पर आरोपियों ने धीरेन्द्र शास्त्री का वीडियो ‘सर तन से जुदा’ विवादित नारे के साथ पोस्ट किया था। वीडियो के सामने आने के बाद देर रात हिन्दू संगठनों ने पुलिस थाना पहुँच कर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने तत्परता से एक्शन लेते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
Read More : Baba Bageshwar के कार्यक्रम में मची भगदड़, 10 लोग हुए घायल, एंट्री के दौरान महिला को लगा करंट
पुलिस को सौंपे गए शिकायत पत्र में कहा गया था कि, पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की वीडियो को गलत तरीके से एडिट करके विवादित ऑडियो के साथ प्रचारित किया जा रहा है जिससे हिन्दुओं की भावना आहात हुई है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। धमकी देने वाले एक आरोपी का नाम फैज राजा है। पुलिस ने फैज के खिलाफ 505 (2) के तहत मामला दर्ज किया है।
गौरतलब है कि, यह कोई पहली बार नहीं है जब कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी मिली है। इसके पहले दिसंबर 2023 में बिहार के युवक ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धीरेन्द्र शास्त्री से 10 लाख रुपए मांगे थे। उसने धीरेन्द्र शास्त्री को धमकी दी थी कि, अगर समय पर पैसे नहीं मिले तो उन्हें जान से मार देगा। इसके बाद मध्यप्रदेश पुलिस ने बिहार के नालंदा से उसे गिरफ्तार किया था। इसके अलावा सितम्बर 2023 में बरेली के ही एक निवासी ने धीरेन्द्र शास्त्री को धमकी दी थी।