Live Khabar 24x7

पशुपति पारस ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, लगाया ये आरोप…

March 19, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के अध्यक्ष पशुपति पारस ने मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। वे खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री थे और उन्होंने 2021 में ये पद संभाला था।

पशुपति पारस ने बिहार में भाजपा और उसके सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे का ऐलान होने के बाद इस्तीफा दिया है। इस सीट बंटवारे में उनकी पार्टी को एक भी सीट नहीं दी गई है, जिससे वे नाराज हैं। इस्तीफे के ऐलान के लिए बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पशुपति पारस ने कहा कि NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) ने ये घोषणा कर दी है कि बिहार में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी।

Read More : Modi Cabinet : मोदी कैबिनेट में लिए गए कई अहम फैसले, दिल्ली को मिले मेट्रो को 2 नए कॉरिडोर, जानिए और क्या रहा खास

दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए पशुपति कुमार पारस ने कहा कि मैंने बिहार में सीटों को लेकर इंतजार किया। कल सीटों को लेकर घोषणा हो गई। मैंने ईमानदारी के साथ एनडीए की सेवा की। मैं पीएम का शुक्रगुजार हूं। मैं कैबिनेट मंत्री से त्याग पत्र देता हूं।

उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी में 5 सांसद थे। मैंने बहुत ईमानदारी, बहुत लगन, बहुत जिम्मेदारी से सेवा की… हमारी पार्टी और व्यक्तिगत रूप से मेरे साथ नाइंसाफी हुई, इसलिए मैं भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री पद से त्यागपत्र देता हूं।”

RELATED POSTS

View all

view all