Live Khabar 24x7

PBKS vs GT : पंजाब ने जीता टॉस, गुजरात करेगी पहले बल्लेबाजी, जानें दोनों टीम की प्लेइंग-11

April 4, 2024 | by livekhabar24x7.com

GT vs PBKS

नई दिल्ली। PBKS vs GT : आईपीएल 2024 के 17 वे मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पंजाब के कप्तान धवन ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। लियाम लिविंगस्टोन की जगह सिकंदर रजा को टीम में जगह दी गई है। वहीं गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने भी एक बदलाव करते हुए डेविड मिलर को प्लेइंग-11 में जगह नहीं दी है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
गुजरात टाइटंसः ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, केन विलियमसन, विजय शंकर, अजमातुल्लाह ओमरजई, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, दर्शन नालकंडे।

पंजाब किंग्सः शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, सिकंदर रजा, हर्षल पटेल, हरप्रीत बराड़, कागिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।

RELATED POSTS

View all

view all