Live Khabar 24x7

PM Modi CG Visit : इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे छत्तीसगढ़, परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह में होंगे शामिल

September 24, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर : PM Modi CG Visit : छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव 2023 की तिथि नजदीक आते ही सभी शीर्ष नेताओं के दौरे तेज हो गए हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर छत्तीसगढ़ आने वाले है। इससे पहले वह रायपुर और रायगढ़ आ चुके हैं। इस बार वह 30 सितंबर और 3 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आएंगे। इस दौरान वह भाजपा की परिवर्तन यात्रा में वह शामिल होंगे।

समापन समारोह में प्रधानमंत्री करेंगे शिरकत

प्रधानमंत्री का लगातार तीसरा छत्तीसगढ़ दौरा होने जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने पीएम मोदी के दौरे को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि पीएम मोदी 30 सितंबर को बिलासपुर और 3 अक्टूबर को जगदलपुर के दौरे पर रहेंगे।

पीएम मोदी बिलासपुर में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के समापन समरोह में शामिल होंगे। बता दें कि, परिवर्तन यात्रा का समापन पहले 28 सितंबर को होने वाला था, लेकिन कुछ कारणों के चलते यात्रा के समापन की तिथि में बदलाव किया गया है।

RELATED POSTS

View all

view all