PM Modi CG Visit : आज से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे PM मोदी, पहली बार राजभवन में गुजारेंगे रात, शहर के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात
April 23, 2024 | by Nitesh Sharma
PM Modi CG Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। पीएम मोदी 23 और 24 अप्रैल को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे पहली बार राजधानी रायपुर स्थित राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। PM के दौरे को लेकर शहर के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात हैं।
बता दे कि पीएम मोदी दो दिन में छत्तीसगढ़ में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। वे जांजगीर-चांपा, महासमुंद और सरगुजा में चुनावी सभायें लेंगे। प्रधानमंत्री मंगलवार दोपहर में हेलीकॉप्टर से रायगढ़ हवाई पट्टी पहुंचेंगे। वहां से जांजगीर-चांपा जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर करीब तीन बजे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के बाराद्वार गांव में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
Read More : PM Modi CG Visit : बस्तर पहुंचे PM मोदी, अमाबाल में विशाल जनसभा को किया संबोधित, बोले- जब तक गरीबी दूर नहीं कर दूंगा चैन से नहीं बैठूंगा, देखें Video
बीजेपी पदाधिकारियों ने बताया कि इसके बाद प्रधानमंत्री मंगलवार शाम को पांच बजे धमतरी जिले के श्यामतराई गांव में एक अन्य चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। मंगलवार को दो चुनावी सभाओं को संबोधित करने के बाद राजधानी रायपुर स्थित राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। बीजेपी पदाधिकारियों के मुताबिक, पीएम मोदी बुधवार सुबह रायपुर से सरगुजा जिले के अंबिकापुर शहर के लिए रवाना होंगे। सुबह 11 बजे एक सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वहां से रायगढ़ होते हुए मध्य प्रदेश के लिए रवाना होंगे।
रायपुर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) लखन पटले ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की 23 और 24 अप्रैल की दो दिवसीय यात्रा से पहले रायपुर शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सुरक्षा में कुल 600 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात रहेंगे। सुरक्षा बलों को तैनात करने के अलावा दो हजार से अधिक फोर्स के जवानों की तैनाती की गई है।
प्रधानमंत्री मोदी 23 अप्रैल को शाम 6 से 8 बजे के बीच माना एयरपोर्ट से फुंडहर चौक एक्सप्रेस-वे होकर शंकर नगर चौक से भगत सिंह चौक जीई रोड होकर राजभवन पहुंचेंगे। 24 अप्रैल को सुबह 8 से 10 बजे के बीच इसी मार्ग से वापस एयरपोर्ट के लिए जायेंगे। इस दौरान वीआईपी रोड में सामान्य आवागमन बाधित रहेगा। राम मंदिर से माना विमानतल तक वीआईपी रोड में भी सामान्य आवागमन बाधित रहेगा।
RELATED POSTS
View all