PM Modi Loksabha Live : विपक्ष ने जमकर बोला हमला, अब प्रधानमंत्री मोदी ने शुरू किया भाषण
August 10, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। PM Modi Loksabha Live : लोकसभा में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बहस जारी है। जिनका सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वह क्षण आ चूका है। विपक्ष के आरोपों और सवालों का जवाब देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में अपना भाषण कर चुकें है।
विपक्ष को मिला है सीक्रेट वरदानः पीएम मोदी
पीएम मोदी ने लोकसभा में कहा कि विपक्ष के लोगों को एक सीक्रेट वरदान मिला हुआ है कि जिसका भी ये लोग बुरा चाहेंगे उसका भला ही होगा। उन्होंने कहा कि ऐसा ही एक उदाहरण आपके सामने है। 20 साल हो गए क्या कुछ नहीं हुआ, लेकिन भला ही हो गया।
विपक्ष के रगों में बसा है अविश्वासः पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अविश्वास और गमन इनके रग-रग में बस गया है। वे जनता के विश्वास को देख नहीं पाते। यह जो शुतुरमुर्ग दृष्टिकोण है इसके लिए देश क्या ही कर सकता है। उन्होंने कहा कि जब घर में अच्छा होता है तो नज़र न लगे उसके लिए काला टीका लगाते हैं। आज देश का जो मंगल, वाहवाही हो रही है उस पर मैं आपका धन्यवाद करता हूं कि काले टीके के रूप में काले कपड़े पहनकर सदन में आकर इस मंगल को सुरक्षित करने का काम किया है।
हमने भारत का मान बढ़ायाः पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि हमने भारत की प्रतिष्ठा को ऊंचाइयों पर पहुंचाया है, लेकिन कुछ लोग हैं जो दुनिया में हमारे देश की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आज दुनिया का भारत पर भरोसा बढ़ रहा है।
हमने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दीः पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कहा कि हमारा ध्यान देश के विकास पर होना चाहिए। यह समय की मांग है। हमारे युवाओं में सपनों को साकार करने की ताकत है। हमने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी है, आकांक्षाएं दी हैं और देश के युवाओं के लिए अवसर।
पीएम मोदी ने विपक्ष पर कसा तंज
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, मैंने 2018 में कहा था कि 2023 में फिर से आना, लेकिन फिर भी आपने (विपक्ष) मेहनत नहीं की। पीएम ने कहा कि आपने (विपक्ष) देश को निराशा के अलावा और कुछ नहीं दिया। मैं विपक्ष के रवैये पर कहूंगा, जिनके बही-खाते बिगड़े हुए हैं, वे भी हमसे हमारा हिसाब लिए फिरते हैं।
विपक्ष के नेता सूची से गायबः पीएम मोदी
पीएम मोदी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि इस अविश्वास प्रस्ताव के दौरान हमें कुछ अजीब देखने को मिला। पीएम मोदी ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देते हुए कहा कि अविश्वास प्रस्ताव के दौरान बोलने वालों की सूची से विपक्ष के नेता का नाम गायब था।
लोकसभा में पीएम का संबोधन शुरू
पीएम मोदी ने लोकसभा में कहा कि देश की जनता ने हमारी सरकार पर जो भरोसा बार-बार दिखाया है। उन्होंने कहा, मैं देश की करोड़ों जनता का आभार प्रकट करने के लिए यहां आया हूं।
https://www.youtube.com/live/DVhcKSxAEgw?feature=share
RELATED POSTS
View all