Politics Update : कैबिनेट में होगा बड़ा बदलाव, सीएम की मंजूरी पर एलजी की हरी झंडी
June 29, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Politics Update : देश की राजधानी के CM केजरीवाल की कैबिनेट में एक बार फिर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सीएम केजरीवाल ने इसके लिए एलजी से मंजूरी मांगी थी, जिसपर आज हरी झंडी मिल गई है। जानकारी के मुताबिक, एलजी के पास मंत्रिमंडल में फेरबदल की फाइल चार दिनों से लंबित थी। एलजी ने चार दिन बाद इस मामले पर मुहर लगाई है।
Politics Update : रिपोर्ट्स के अनुसार, कैबिनेट में फेरबदल से जुड़ी फाइल एलजी विनय सक्सेना को भेजी गई थी, जिसे उन्होंने मंजूर कर लिया है। आतिशी के पास अब कुल मिलाकर 11 विभाग हो गए हैं। उनके पास महिला एवं बाल विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग, ऊर्जा, शिक्षा, कला संस्कृति एंव भाषा, पर्यटन, उच्च शिक्षा, प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा, एवं जन संपर्क जैसे विभाग पहले से थे।
Read More : CG Political : प्रदेश की सियासत हुई तेज, दिल्ली के लिए CM भूपेश बघेल रवाना, क्या नियुक्ति विवाद अब होगा शांत?
Politics Update : केजरीवाल मंत्रिमंडल में कई मंत्रियों के पास 8-8, 9-9 विभागों का जिम्मा है। आम आदमी पार्टी के 2 बड़े नेता मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन भ्रष्टाचार के मामलों में अभी जेल में बंद हैं। बाद में दोनों ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया था जिसके बाद आतिशी और सौरभ भारद्वाज को केजरीवाल कैबिनेट में जगह मिली थी।
Free Ration Scheme : राशन कार्डधारकों की बल्ले-बल्ले, अब गेहूं-चावल के साथ ये सामान भी मिलेगा मुफ्त!
Politics Update : संयोग से केंद्रीय कैबिनेट में भी जल्द फेरबदल की चर्चाएं हैं। बुधवार देर रात पीएम मोदी के घर पर बीजेपी के बड़े नेताओं की 5 घंटे से ज्यादा वक्त तक मीटिंग चली थी। उसी के बाद से मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं। 2024 के चुनाव से पहले पीएम मोदी मंत्रिपरिषद में फेरबदल करके जातिगत, सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की कोशिश कर सकते हैं।
RELATED POSTS
View all