Live Khabar 24x7

दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रायपुर में सुरक्षा के किए जा रहे कड़े इंतजाम, जानें पूरा शेड्यूल

October 24, 2024 | by Nitesh Sharma

murmu

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति 25 और 26 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में रहेंगी। इस महत्वपूर्ण दौरे के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए हैं। रायपुर और दुर्ग में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी IG अमरेश मिश्रा के हाथों में हैं। आज से ही राजधानी रायपुर के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात हो गए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था में 8 DIG, 10 SP रैंक के अधिकारी और एडिशनल SP सहित DSP रैंक के 24 से अधिक अधिकारी मुस्तैद रहेंगे। सुरक्षा की तैयारियों को पुख्ता करने के लिए लगातार मॉकड्रिल भी की जा रही है।

25 अक्टूबर 2024 (पहला दिन)

  • सुबह 11:00 बजे: राष्ट्रपति मुर्मू रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी।
  • सुबह 11:30 बजे: रायपुर AIIMS के दूसरे दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।
  • दोपहर 1:00 बजे: AIIMS से राजभवन के लिए प्रस्थान करेंगी।
  • दोपहर 3:00 बजे: NIT रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी।
  • शाम 4:30 बजे: नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में स्थानीय आदिवासियों से मिलेंगी।
  • शाम 6:00 बजे: राजभवन लौटकर रात्रि विश्राम करेंगी।

26 अक्टूबर 2024 (दूसरा दिन)

  • सुबह 9:00 बजे: विवेकानंद सरोवर, रायपुर का दौरा करेंगी।
  • सुबह 10:00 बजे: रायपुर एयरपोर्ट से भिलाई के लिए प्रस्थान।
  • सुबह 11:00 बजे: IIT भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
  • दोपहर 1:30 बजे: भिलाई से राजभवन, रायपुर लौटेंगी।
  • दोपहर 3:30 बजे: पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा एवं आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।
  • शाम 5:00 बजे: दीक्षांत समारोह के बाद दिल्ली के लिए रायपुर एयरपोर्ट से रवाना होंगी।

RELATED POSTS

View all

view all