Priyanka Gandhi CG Visit : इस दिन छत्तीसगढ़ आएंगी प्रियंका गांधी, महिला सम्मलेन में होंगी शामिल
September 8, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। Priyanka Gandhi CG Visit : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का दौरा जारी है। जहां आज कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राजनांगांव के भरोसे के सम्मलेन में शामिल होने के लिए पहुंचे है। वहीं मंच से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा कर दी है।
उन्होंने राजनांदगांव में आयोजित भरोसे का सम्मलेन कार्यक्रम के मंच से जानकारी दी कि प्रियंका गांधी जल्द ही छत्तीसगढ़ आएंगी। प्रियंका गांधी 21 सितंबर को छत्तीसगढ़ आएँगी। बताया जा रहा है कि वह भिलाई में आयोजित होने वाले महिला सम्मेलन में शामिल होंगी। इस आयोजन में प्रदेश भर से महिला कार्यकर्ता हिस्सा लेंगी।
RELATED POSTS
View all