Live Khabar 24x7

Raid : ACB की बड़ी कार्रवाई, 1 लाख की रिश्वत लेते ज्वाइंट डायरेक्टर देव कुमार सिंह गिरफ्तार

November 20, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। Raid : छत्तीसगढ़ में ACB ने बड़ी कार्रवाई की है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम आज 15 अधिकारियों के साथ इंद्रभवती भवन पहुंची। यहां ज्वाइंट डायरेक्टर स्तर के एक अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ACB की टीम ने मछलीपालन विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर देव कुमार सिंह को पैसे लेते एंटी करप्शन ब्यूरो ने इंद्रावती भवन के चौथे मंजिल से गिरफ्तार किया है।

जानकारी मुताबिक, जांजगीर के सब-इंजीनियर से अधिकारी ने दो लाख रूपए रिश्वत के रूप में मांगे थे, जिसमें एक लाख बतौर एडवांस और एक लाख काम पूरा होने के बाद देने की डील की थी।

RELATED POSTS

View all

view all