Live Khabar 24x7

Rail Roko Andolan : प्रदेशभर में कांग्रेस ने किया रेल रोको आंदोलन, पटरी पर लेटे विधायक विकास उपाध्याय

September 13, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। Rail Roko Andolan : छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आज प्रदेशभर के रेलवे स्टेशनों में रेल रोको आंदोलन किया। यह आंदोलन छत्तीसगढ़ में रेल को अलग-अलग वजहों से कैंसिल किए जानें को लेकर किया गया है। जहां स्टेशन नहीं है वहां कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है। राजधानी में यह प्रदर्शन देखने को मिला। विधायक विकास उपाध्याय समेत कई कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता ने रेल को रोका और हंगामा किया।

रेल पटरी पर लेते विकास उपाध्याय

Rail Roko Andolan : रायपुर रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस ने हनुमान मंदिर के सामने प्रदर्शन शुरू किया। कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए आरपीएफ ने पहले से रेलवे स्टेशन पर बैरिकेडिंग लगाकर सुरक्षा कड़ी कर दी थी। लेकिन सैंकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेड तोड़कर रेलवे स्टेशन के अंदर घुस गए। रेलवे ट्रैक पर लेट कर कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता प्रदर्शन करने लगे। रायपुर पश्चिम से विधायक विकास उपाध्याय रेल पटरी पर लेट गए।

3 साल में 70 हजार के करीब रेल रद्द

Rail Roko Andolan : केंद्र और राज्य की अलग अलग सरकार सत्ता होने के चलते नुकसान लोगों का हो रहा है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने आज इसे लेकर आज प्रदर्शन किया है। राजधानी के अलावा बिलासपुर, दुर्ग, रायगढ़, राजनांदगांव में भी कांग्रेस कार्यकर्ता ट्रेनों को रोकने में लगे हैं।

सैकड़ों कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन और आउटर पहुंचकर ट्रेनों को रोक रहे हैं। बिलासपुर में कोटा स्टेशन के पास कांग्रेसी सुबह से ट्रेन रोकने पहुंच गए। कांग्रेसियों ने तीन मालगाड़ी रोक दी और मोदी सरकार और अडानी, अंबानी के खिलाफ नारे लगाने लगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले साढ़े 3 साल में SECR ने 67382 ट्रेनें रद्द की है। जिससे छत्तीसगढ़ के लाखों यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी है। इसी के खिलाफ कांग्रेस रेल रोको अभियान कर विरोध जता रही है।

 

RELATED POSTS

View all

view all