Live Khabar 24x7

RAIPUR NEWS : स्वामी विवेकानंद सरोवर पहुंचे CM विष्णुदेव साय, बूढ़ादेव के प्राचीन मंदिर में की पूजा अर्चना

January 12, 2024 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। RAIPUR NEWS : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद सरोवर स्थित बूढ़ादेव के प्राचीन मंदिर पहुंचे। पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। बूढ़ादेव आदिवासियों के आराध्य देव हैं।

जिसके बाद सीएम साय ने विवेकानंद जयंती के अवसर पर बूढ़ा तालाब स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वामी विवेकानंद सरोवर टापू पर स्थित आदिशक्ति बूढ़ादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।

सांसद सुनील सोनी, संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक मोतीलाल साहू इस अवसर पर उपस्थित हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 20 युवाओं को ऑफर लेटर और पीएम स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को ऋण राशि के चेक वितरित किए।

 

 

RELATED POSTS

View all

view all