Live Khabar 24x7

Raipur News : रायपुर में DRI की बड़ी कार्रवाई, सोने की तस्करी कर रहे 4 तस्करों को किया गिरफ्तार, करीब 5 करोड़ का सोना जब्त

June 15, 2023 | by livekhabar24x7.com

Raipur News : राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) की टीम को बड़ी सफलता मिली हैं। DRI ने सोने की तस्करी कर रहे 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तस्करों से करीब 5 करोड़ रुपए से ज्यादा मूल्य का सोना बरामद किया गया। DRI अधिकारियों ने बुधवार को जानकारी दिया कि निदेशालय के रायपुर इकाई को जानकारी मिली थी कि शहर से होकर गुजरने वाली ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस रेलगाड़ी में बड़ी मात्रा में सोने की तस्करी की जा रही है जिसके बाद निदेशालय के दल ने रेलवे स्टेशन से दो व्यक्तियों को पकड़ा और उनके पास से 3611.070 ग्राम सोना बरामद किया गया। इस सोने की कीमत दो करोड़, 21 लाख, 71 हजार 970 रूपए है।

अधिकारियों ने बताया कि जब तस्करों से पूछताछ की गई तब जानकारी मिली कि वे सोने को मुंबई लेकर जा रहे थे। इसके बाद निदेशालय के दल ने मुंबई में तलाशी अभियान चलाया और जो तस्करी का सोना लेने वाला था उसे तथा उसके एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारियों ने आरोपियों के परिसरों में तलाशी की। जहां से लगभग 4832 ग्राम सोना बरामद किया है, जिसकी कीमत दो करोड़, 73 लाख, 50 हजार 523 रुपए है। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में निदेशालय के दल ने कुल 8433.76 ग्राम सोना जब्त किया है जिसकी कीमत 4.95 करोड़ रुपए है।

RELATED POSTS

View all

view all