Raipur News : मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन कार्यक्रम शुरू, CM साय से मिलने फरियादियों की लगी लंबी कतार

Spread the love

 

रायपुर। Raipur News : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निवास पर जनदर्शन कार्यक्रम शुरू हो गया है। जहां लोग सुबह से लंबी कतार लगाकर खड़े हुए है। विभिन्न हिस्सों से आए नागिकरों से सीएम साय मुलाकात भी कर रहे है। साथ ही समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुन रहे है। और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने जनदर्शन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार को छह महीने हुए हैं। लगातार लोगों से मिलकर उनकी समस्या हल करने का प्रयास किया है। पहले भी मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के समय मुख्यमंत्री लोगों से जनदर्शन में मिलते थे। हम हर गुरुवार आप सभी से मिलेंगे और आपकी समस्या के समाधान की दिशा में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जनदर्शन कार्यक्रम में आने वाले नागरिकों को टोकन दिया जाएगा। आपके आवेदनों को दर्ज किया जाएगा और कारवाई की जाएगी। आप सभी का हृदय से अभिनंदन।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए सीएम साय ने लिखा कि यह मेरा परम सौभाग्य है कि ईश्वर ने जनसमस्याओं के निराकरण के लिए मुझे निमित्त बनाया है। आज मेरे घर जनता-जनार्दन आई है। यह जनदर्शन, संकल्प है समाधान का। सबका स्वागत है, अभिनंदन है।


Spread the love