Live Khabar 24x7

रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो लाख रुपए के हेरोइन के साथ तीन अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

October 18, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जहां पुलिस ने तीन आरोपियों को मादक पदार्थ हीरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। तीन अंतर्राज्यीय आरोपियों के पास से 26 ग्राम हेरोइन जब्त की गई है। जिसकी बाजार में कीमत लगभग 2 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपी पंजाब के तरनतारन जिले के निवासी हैं।

दरअसल, 17 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली कि रिंग रोड नं. 2, भनपुरी के पास कुछ लोग हेरोइन बेचने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चंद्रा के निर्देशन में खमतराई पुलिस की टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपियों को चिन्हित कर उनकी तलाशी ली, जिसमें उनके पास से हेरोइन बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपी

जगजीत सिंह उर्फ सनी (32 वर्ष)
संदीप सिंह उर्फ सोनू (32 वर्ष)
सुखराज सिंह उर्फ सुख्खा (26 वर्ष)

इन आरोपियों के खिलाफ थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 806/2024 के तहत धारा 21B नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

 

RELATED POSTS

View all

view all