Raipur South By-Election 2024 : कल रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में डाले जाएंगे वोट, 2,71,169 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का इस्तेमाल
November 12, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। Raipur South By-Election 2024 : रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर कल मतदान किया जाएगा। सुबह 7 से शाम 6 बजे तक तक वोट डाले जाएंगे। उप-निर्वाचन में क्षेत्र के कुल 2,71,169 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। जिनमें 1,33,800 पुरुष, 1,37,317 महिला वोटर्स हैं।साथ ही 52 ट्रांसजेंडर्स वोटर्स हैं। चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा कर्मियों की पांच कंपनियां भी तैनात की गई है।
रायपुर दक्षिण के लिए 266 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें से 253 मुख्य सामान्य मतदान केंद्र, जबकि 13 उप मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, कुछ आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें से 10 संगवारी बूथ बनाए गए हैं, इन मतदान केंद्रों में सिर्फ महिलाएं ही रहेंगी और पूरा प्रबंधन देखेंगी। जिसमें पीठासीन अधिकारी से लेकर अन्य सभी सहायक स्टाफ महिलाएं ही रहेंगी।
वहीं, एक मतदान केंद्र दिव्यांगों के भरोसे संचालित किया जाएगा। इसमें सभी स्टाफ दिव्यांग ही रहेंगे। वहीं, पांच बूथ युवा प्रबंधित रहेंगे। इन मतदान केंद्रों में 30-35 वर्ष के युवा कर्मचारियों की टीम इनका प्रबंधन देखेगी।
इस पूरी चुनाव प्रक्रिया में 1500 कर्मचारियों की टीम रहेगी, जो कि सुबह सात बजे से लेकर शाम छह बजे तक मतदान प्रक्रिया करवाएगी। इस उपचुनाव में पिछली बार की तुलना में 10 हजार से ज्यादा मतदाता नए बने हैं और इस बार 2,71,169 मतदाता मतदान करेंगे।
RELATED POSTS
View all
