रायपुर दक्षिण उपचुनाव : तीन प्रत्याशियों ने वापस लिया नामांकन, अब मैदान में इतने उम्मीदवार, सलमान खान समेत ये लड़ेंगे निर्दलीय
October 29, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव 2024 में आज तीन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। जिसमें महेन्द्र कुमार बाघ, रवि भोई और जुगराज जगत का नाम शामिल है। जिसके बाद अब चुनावी मैदान में अब कुल 31 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
बता दें कि रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए उम्मीदवार 25 अक्टूबर 2024 तक अपना नामांकन दाखिल करने का समय निर्धारित था। वहीं उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक अपना नामाकंन वापस ले सकेंगे। उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होना है और इसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि रायपुर दक्षिण उप निर्वाचन-2024 अंतर्गत कुल 46 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र जमा किया था। नामांकन पत्रों की संवीक्षा के उपरांत निर्वाचन के लिए अब 34 अभ्यर्थी शेष हैं। वहीं आज तीन उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया, जिसके बाद 31 प्रत्याशी मैदान में हैं।
रायपुर दक्षिण उपचुनाव के रण में निर्दलीय
निर्दलीय आशीष पाण्डेय, नीरज दुबे, मो. शान अहमद, अब्दुल अजीम, चन्द्र प्रकाश कुर्रे, प्रकाश कुमार उरांव, अदनान शाहीद, संतोष वर्मा, जयंत अग्रवाल, रमीज अलमास, मोहम्मद वसीम रिजवी, मो. इरफान खान, सलमान खान, अब्दुल शौकत गनी, रूबीना अंजुम, दीन बंधु गुप्ता ने नॉमिनेशन फॉर्म जमा किया। उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक अपना नामाकंन वापस ले सकेंगे।
RELATED POSTS
View all