Live Khabar 24x7

Raipur : मेरी शान वंदे मातरम, 1 लाख लोग मिलकर गाएंगे वंदे मातरम्, बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड

July 31, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

Raipur : राजधानी रायपुर में मेरी शान वंदे मातरम (Meri Shaan Vande Mataram) का कार्यक्रम होने जा रहा है। जिसका लक्ष्य 1 लाख लोगों का मिलकर साथ में वंदे मातरम गाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड (World Record) बनाना है। यह कार्यक्रम रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान (Science College Ground) में 11 अगस्त को होने जा रहा है।

जिसमें हिस्सा लेने के लिए दूर क्षेत्रों के बच्चों से लेकर सभी उम्र के लोग पहुंच रहे है। ना केवल “वंदे मातरम”, बल्कि लाखों लोगों के द्वारा छत्तीसगढ़ का राजकीय गीत “अरपा पैरी के धार” भी गया जाएगा।

इस कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के द्वारा देशभक्ति से परिपूर्ण झांकी निकाली जाएगी। वहीं भगत सिंह, महात्मा गांधी जैसे महापुरषों के पोशाकों में हजारों बच्चे मार्च करेंगे। वहीं सैनिकों द्वारा राष्ट्रगान जन गण मन और राष्ट्रगीत वंदे मातरम को गार्ड को ऑनर देंगे। इस बीच छत्तीसगढ़ी कलाकारों द्वारा संगीत और नृत्य प्रदर्शन करेंगे। बच्चे भी योगा प्रदर्शन करेंगे। विभिन्न प्रस्तुति और प्रदर्शन किए जाएंगे।

Read More : Raipur News : रायपुर विमानतल से दुर्ग तक का सफर हुआ आसान, दोबारा शुरू हुई सिटी बस सर्विस, जानें यात्री किराया

इस मिशन को सफल करने के लिए सुबह 8 बजे सभी देशप्रेमियों को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में पहुंचना है। कार्यक्रम के अंत में सभी साथियों को वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। दूर क्षेत्रों से पहुंच रहे लोगों को लिए जलपान की व्यवस्था भी की जाएगी।

ऐसे करें रजिस्टेशन

Raipur : अगर आप भी इस पहल का हिस्सा बनना चाहते है तो आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए आपको निचे दिए गए फॉर्म को भरना होगा। जिससे आपो निशुल्क रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे।

Fill Up The Form 

 

RELATED POSTS

View all

view all