Live Khabar 24x7

Rajasthan Election 2023 : आज राजस्थान दौरे पर रहेंगे CM भूपेश बघेल, उदयपुर में करेंगे रोड शो

November 23, 2023 | by livekhabar24x7.com

जयपुर। Rajasthan Election 2023 : राजस्थान में 200 सीटों वाली राजस्थान विधानसभा की 199 सीटों पर 25 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। फिलहाल श्रीगंगानगर जिले की श्रीकरणपुर विधानसभा सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया है। मतदान में कुछ ही घंटे शेष है। ऐसे में बीजेपी-कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने पूरी ताकत झोक दी है। लगातार डोर-टू-डोर चुनावी सभा कर रहे हैं।

Read More : Rajasthan Election 2023 : कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, किसानों को मिलेगा ब्याज मुक्त ऋण, 10 लाख युवाओं को देंगे नौकरी, जानें और क्या है खास?

इसी बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी आज राजस्थान के उदयपुर में दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे आम सभा को संबोधित भी करेंगे।जानकारी के अनुसार, सीएम भूपेश आज सुबह 11 बजे राजस्थान के लिए रवाना होंगे, जिसके बाद उदयपुर में रोड शो करेंगे। इसके अलावा नाथद्वार के कांग्रेस प्रत्याशी सीपी जोशी के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे, जिसके बाद कल शाम 6.30 बजे रायपुर लौटेंगे।

RELATED POSTS

View all

view all