Rakesh Master Passed Away : कोरियोग्राफर राकेश मास्टर का निधन, 53 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, इंडस्ट्री में शोक की लहर
June 19, 2023 | by livekhabar24x7.com
तेलंगाना। Rakesh Master Passed Away : तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कोरियोग्राफरों राकेश मास्टर ने दुनिया को अलविदा कर दिया है। वे 53 वर्ष के थे। तबियत बिगड़ने के बाद राकेश मास्टर को कल गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा हैं कि राकेश मास्टर डायबिटीज से पीड़ित थे और मल्टी ऑर्गन फेलियर के कारण उनका निधन हो गया। चिकित्सा कर्मचारियों के सभी प्रयासों के बावजूद, उनकी स्थिति बिगड़ती गई, जिसके कारण शाम 5 बजे उनका निधन हो गया।
फ़िल्मी करियर
राकेश मास्टर ने अपने करियर की शुरुआत ‘आटा’ और ‘धी’ जैसे लोकप्रिय डांस रियलिटी शो में पार्ट लेकर की थी। उनकी प्रतिभा और समर्पण ने जल्द ही उन्हें तेलुगू सिनेमा में काम करने का मौका दिया, जहां उन्होंने कई हिट गानों को कोरियोग्राफ किया। अपने शानदार करियर के दौरान, उन्होंने 1500 से अधिक फिल्मों के गानों को कोरियोग्राफ किया था।
इंडस्ट्री में शोक की लहार
राकेश मास्टर के असामयिक निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। तेलुगू इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए कोरियोग्राफर की प्यारी यादों को साझा किया। सभी उनकी आत्मा को शाश्वत शांति पाने की प्रार्थना कर रहे हैं।
RELATED POSTS
View all