Live Khabar 24x7

RCB vs MI : आज मैदान पर दिखेंगे मुंबई के महारथी, रॉयल चैलेंजर्स से होगी भिड़ंत, रोहित शर्मा को खलेगी जोफ्रा आर्चर की कमी

May 9, 2023 | by livekhabar24x7.com

मुंबई। IPL 2023 के 54वे मुकाबले में मुंबई और बैंगलोर (RCB vs MI) की टीम आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला शाम 7:30 से मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टुर्नाम्नेट की ख़राब शुरुआत के बाद मुंबई अपनी जीत की गति पाई है। पांच बार के आईपीएल विजेताओं ने 10 में से पांच मैच जीते हैं और वे वर्तमान में 10 अंकों के साथ छठे स्थान पर हैं।

Read More : Mohammed Shami Controversy : IPL में शमी मचा रहे गेंद से तबाही, उधर पत्नी कर रही जेल भेजने की तैयारी, पति के गिरफ्तारी के लिए सुप्रीम कोर्ट से लगाई गुहार, जानिए पूरा मामला?

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बात करे तो अपने 10 मैचों में से पांच जीत हासिल करने के बाद 10 अंकों के साथ मुंबई से ठीक ऊपर यानी पांचवें स्थान पर है।दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़ों की बात करे तो मुंबई और बैंगलोर के बीच 31 मैच खेले गए हैं जिसमें बैंगलोर ने 14 बार जीत दर्ज की है जबकि मुंबई ने 17 मैच जीते हैं.

संभावित प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अनुज रावत, हर्षल पटेल, वानिन्दु हसरंगा, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज और जोश हेजलवुड।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, इशान किशन, कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहाल वढेरा, ऋतिक शौकीन, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला और कुमार कार्तिकेय।

RELATED POSTS

View all

view all