Live Khabar 24x7

Rojgar Mela : 70000 युवाओं को मिली सौगात, PM Modi ने सौपा नियुक्ति पत्र, बोले- भारत के लिए अगले 25 साल बेहद खास

July 22, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली Rojgar Mela : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हजारों युवाओं को सौगात दी हैं। PM ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेले के तहत सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त 70,000 से अधिक भर्तियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर पीएम मोदी नई सरकारी नौकरियां पाने वाले इन युवाओं को संबोधित भी किया।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि जिन युवाओं को नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं, उनके लिए यह यादगार दिन है, लेकिन साथ-साथ देश के लिए भी यह बहुत ऐतिहासिक दिवस है। 1947 में आज के ही दिन (22 जुलाई) तिरंगे को संविधान सभा द्वारा वर्तमान स्वरूप में स्वीकार किया गया था। बता दे कि रोजगार मेला देश भर में कुल 44 जगहों पर आयोजित किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आजादी के इस अमृतकाल में सभी देशवासियों ने अगले 25 वर्ष में भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। जैसे आपके जीवन में अगले 25 वर्ष महत्वपूर्ण हैं वैसे ही भारत के लिए अगले 25 वर्ष बहुत ही अहम हैं। आज दुनिया में भारत के प्रति जो विश्वास बना है, आकर्षण बना है, आज भारत की महत्वता बनी है, हम सबको मिलकर इसका पूरा लाभ उठाना है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान, जब देश विकास के पथ पर चल रहा है, सरकारी कर्मचारी के रूप में काम करने का अवसर प्राप्त होना बहुत सम्मान की बात है। इस देश के लोगों ने भारत को एक विकसित देश बनाने का संकल्प लिया है। अगले 25 वर्ष भारत के लिए बहुत अहम हैं।’

RELATED POSTS

View all

view all