Sehore Borewell Rescue Update : डॉक्टर ने किया बड़ा खुलासा, 40 घंटे पहले ही हो चुकी थी सृष्टि की मौत,
June 8, 2023 | by livekhabar24x7.com
सीहोर। Sehore Borewell Rescue Update : मध्यप्रदेश के सीहोर में बोरवेल में फंसी सृष्टि को 50 घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद निकाला गया। जिसके बाद तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां पर उपचार के बाद डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रेस्क्यू ऑपरेशन में एनडीआरफ, सेना और पुलिस की टीम लगी हुई थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह खुद पल पल की घटना की जानकारी ले रहे थे।
Sehore Borewell Rescue Update : इस मामलें पर पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर फैसल खान ने बड़ा खुला किया है। उन्होंने बताया कि बच्ची की 40 घंटे पहले ही मौत हो गई थी यानी बोरवेल में गिरने के 10 घंटे बाद ही मासूम ने दम तोड़ दिया था। बच्ची सृष्टि को गुरुवार शाम करीब 5 बजे निकला लिया गया, लेकिन बोरवेल की गराई के आगे बच्ची की जिंदगी हार गई।
दरअसल, सिहोर के मुगावली गांव में मंगलवार 6 जून के दोपहर 1 बजे करीब ढाई साल की सृष्टि खेलते वक्त गहरे बोरवेल के गड्ढे में गिर गई थी। बच्ची के गिरने की आवाज सुनी तो परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन बच्ची को बाहर नहीं निकाला जा सका। इस घटना की जानकारी प्रशासन को लगते ही मौके पर पहुंचे और बच्ची को निकालने का काम शुरू किया गया था। करीब 50 घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद बच्ची को नहीं बचाया जा सका।
RELATED POSTS
View all