भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का निधन, मेदांता में ली अंतिम सांस
July 26, 2024 | by Nitesh Sharma

भोपाल। मध्य प्रदेश बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष प्रभात झा का निधन हो गया है। वे पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज जारी था। बीजेपी नेता के निधन की जानकारी उनके बेटे अयत्न ने दी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रभात झा को 26 दिन पहले भोपाल से अस्पताल में एयरलिफ्ट करके गुरुग्राम लाया गया था और यहां के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज जारी था। जानकारी के मुताबिक प्रभात झा को दिमाग में बुखार के चलते न्यूरोलॉजिकल परेशानियां थीं। इसके चलते ही उन्हें भोपाल के बंसल अस्पताल में भर्ती किया गया था।
Read More : सौम्या की वकालत करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश उनकी जमानत बार बार खारिज होने पर मौन क्यो? : BJP प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रभात झा के देहावसान पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि देव ने कहा कि श्री झा के निधन से उपजे शून्य की भरपाई नहीं की जा सकेगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्षने कहा कि स्व. झा हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रेरणा के स्रोत और अभिभावकतुल्य मार्गदर्शक थे। मीडिया क्षेत्र में उनके द्वारा स्थापित प्रतिमान और समय-समय पर विभिन्न विषयों पर लिखे गए लेख व दिए गए संबोधन पाठकों व श्रोताओं की बौद्धिक क्षमता में अभिवृद्धि करते थे और राष्ट्रीय सरोकारों से जोड़ते थे। राजनीतिक क्षेत्र में हम सभी कार्यकताओं के लिए वे टीचिंग इंस्टीट्यूट थे। शुक्रवार को एकाएक उनके देवलोक गमन का समाचार मिलना अत्यंत पीड़ादायक है। उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणा का केंद्र सिद्ध होगा। अपने शोक संदेश में श्री देव ने परमपिता परमेश्वर से उनकी आत्मा को चिरशांति व अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।
RELATED POSTS
View all