Live Khabar 24x7

जिला आयुर्वेद अधिकारी पर मनमानी व भ्रष्टाचार जैसे संगीन आरोप! प्रशासन ने लिया संज्ञान, गिर सकती है गाज!

February 3, 2024 | by livekhabar24x7.com

रायपुर/रायगढ़ : संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने विवादित प्रभारी जिला आयुर्वेद अधिकारी को जिले से बाहर स्थानांतरित करने की शिकायत पर संज्ञान लिया है. मामले में अवर सचिव लोक स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग को पत्र लिखकर शिकायतकर्ता को अवगत कराने की बात कही गई है.

शिकायतकर्ता का आरोप है कि जिले की प्रभारी आयुर्वेद अधिकारी डॉ मीरा भगत एक ही जिले तथा एक ही केंद्र मे विगत पंद्रह वर्षों से पदस्थ है.

अधिकारी डॉ मीरा भगत के उपर तानाशाही, भर्राशाही, नियम कानून को नजरअंदाज कर मनमाना कार्य, भ्रष्टाचार, जिसके तहत कंप्यूटर क्रय मे घौटाला, हर्बल गार्डन मे घोटाला, योग प्रशिक्षक व सहायक की नियुक्ति मे घोटाला, मरीजों के भोजन नास्ता मे फर्जी बिलिंग, शासकीय वाहन का दुरूपयोग और फ्यूल की फर्जी बिलिंग का आरोप लगा है.

इस पूरे मामले को लेकर एक्स पार्षद डॉ खुर्शीद खान ने छत्तीसगढ़ शासन के उच्च अधिकारियों के समक्ष प्रमाण के साथ शिकायत की थी, किंतु पूर्ववर्ती सरकार के रहमो करम पर उनका भ्रष्टाचार दिनों दिन बढ़ता गया.

इसी दौरान डॉ खान ने निर्वाचन आयोग को भी पत्र लिखकर सारे आरोपों से अवगत कराते हुए जिले से बाहर अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की थी. इसके एवज मे संयुक्त निर्वाचन पदाधिकारी ने शिकायतकर्ता को प्रतिलिपि देते हुए अवर सचिव लोक स्वास्थ्य व परिवार कल्याण रायपुर को शीघ्र् जाँच कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया है.

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all