Live Khabar 24x7

अंडरवर्ल्ड और गैंगस्टर के निशाने पर आए Shahrukh Khan, दी गई Y+ कैटेगरी की सुरक्षा

October 9, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

Shahrukh Khan : नई दिल्ली। बॉलीवुड सेलिब्रिटी आज भी अंडरवर्ल्ड और गैंगस्टर के निशाने पर है। सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद सरकार ने उन्हें Y+ सेक्योरिटी दी गई थी। अब बॉलीवुड के रोमांस किंग जो इन दिनों अपने एक्शन की वजह से पहचाने जा रहे है, वो भी अब अंडरवर्ल्ड के निशाने पर है।

एक्टर शाहरुख़ खान की फिल्म पठान और जवान हिट होने के बाद वह अंडरवर्ल्ड और गैंगस्टर के निशाने पर आ गए है। पुलिस ने बताया कि शाहरुख़ खान को जान का खतरा है। जिसके बाद उन्हें मुंबई पुलिस द्वारा Y+ सिक्योरिटी कवर दिया गया है। Y+ सिक्योरिटी के तहत 6 हथियारबंद जवान 24 घंटे शाहरुख खान के साथ रहेंगे। इससे पहले शाहरुख खान के साथ दो सिक्योरिटी फोर्स रहते थे।

जमा करेंगे सिक्योरिटी अमाउंट

महाराष्ट्र सरकार की पॉलिसी के अनुसार, सिक्योरिटी कवर उन नागरिकों को प्रदान किया जाता है जिन्हें जान का खतरा होता है। ऐसे मामलों में, नागरिकों को सुरक्षा के लिए फीस देना पड़ता है या सिक्योरिटी अमाउंट जमा करना पड़ता है।

RELATED POSTS

View all

view all