Share Market Closing : शेयर बाजार में लौटी रौनक, Sensex 150 अंक की उछाल, निवेशकों की संपत्ति में बड़ा उछाल
August 9, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Share Market Closing : कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन शेयर बाजार में रौनक लौटी है। कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स (Sensex) +149.31 अंक यानी (0.23%) बढ़कर 65,995.81 के स्तर पर बंद हुआ हैं। इसी प्रकार NSE का निफ्टी (Nifty) 61.70 अंक यानी (0.32%) की बढ़त के साथ 19,632.55 पर बंद हुआ है।
सेंसेक्स में शामिल स्टॉक्स पर नजर डालें तो कोटक महिंद्रा बैंक, इन्फोसिस, आईटीसी, विप्रो आदि में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, टाइटन, पावर ग्रिड, एयर टेल आदि के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है।
निवेशकों को 97 हजार करोड़ का फायदा
Share Market Closing : BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलिजेशन 9 अगस्त को बढ़कर 306.32 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 8 अगस्त को 305.35 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 97 हजार करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 97 हजार करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।
RELATED POSTS
View all