Live Khabar 24x7

Share Market Closing : चौथे दिन शेयर बाजार में बंपर उछाल, Sensex ने 1440 अंकों की लगाई छलांग, निवेशकों को मिला धुआंधार रिटर्न

September 12, 2024 | by Nitesh Sharma

Share Market Closing
Share Market Closing
Share Market Closing

नई दिल्ली। Share Market Closing : करोबारी हफ्ते के वीकली एक्सपायरी के दिन शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ है। कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 1,439.55 अंक यानी (1.77%) की उछाल के साथ 82,962.71 अंकों पर बंद हुआ है। वहीं NSE का 50 शेयर वाला निफ्टी (Nifty) 470.45 अंक यानी (1.89%) की तेजी के साथ 25,388.90 के स्तर पर बंद हुआ है। लगातार दो दिन की गिरावट के बाद आज हरे निशान पर बंद हुआ है। सबसे अधिक तेजी ऑटो, मेटल और एनर्जी शेयरों में देखने को मिली। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी क्रमश: 1.32 फीसदी और 0.79 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए।

आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। NTPC, भारती एयरटेल, M&M, JSW स्टील और अदाणी पोर्ट्स सेंसेक्स के टॉप-5 गेनर्स रहे। इसके अलावा, SBI, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, L&T, कोटक बैंक, इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस, HUL, HCL टेक, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, टाइटन, HDFC बैंक, मारुति, ICICI बैंक, बजाज फिनसर्व, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनैंस, सन फार्मा, ITC, TCS और एशियन पेंट्स के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं दूसरी तरफ, सेंसेक्स के शेयरों में केवल नेस्ले इंडिया में गिरावट देखी गई। इसके शेयर 0.09 प्रतिशत टूट गए।

निवेशकों ने ₹5.9 लाख करोड़ कमाए

बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 466.66 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 11 सितंबर को 460.76 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 5.9 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है।

RELATED POSTS

View all

view all