Live Khabar 24x7

Share Market Closing : नए रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ निफ्टी, Sensex ने मारी 431 अंक की छलांग, दूसरे दिन के कारोबार में इस शेयर में सबसे ज्यादा तेजी

December 5, 2023 | by livekhabar24x7.com

Share Market Closing

 

नई दिल्ली। Share Market Closing : कारोबारी हफ्ते के द्दूसरे दिन शेयर बाजार में बढ़त का सिलसिला बरकरार है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 431.02 अंक यानी (0.63%) की बढ़त के साथ 69,296.14 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं NSE का 50 शेयरों वाला निफ्टी (Nifty) 168.30 अंक यानी (0.81%) की बढ़त के साथ 20,855.10 अंकों पर बंद हुआ है।

बैंकिंग सेक्टर के शेयरों से मजबूती आई। बाजार की बढ़त से निवेशकों को बड़ा फायदा हुआ है। चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद से शेयर बाजार में तेजी बढ़ गई है।

इसमें भी पावर ग्रिड (Power Grid) के शेयरों में सबसे अधिक 4.46 फीसदी की तेजी रही। वहीं एनटीपीसी (NTPC), भारतीय स्टेट बैंक (SBI), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर करीब 1.71% से लेकर 3.89% तक की तेजी के साथ बंद हुए।

हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) का शेयर 1.49 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं एचसीएल टेक (HCL Tech), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), विप्रो (Wipro) और इंफोसिस (Infosys) के शेयर 0.73% से लेकर 1.45 फीसदी की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद होने वाला शेयर रहा।

निवेशकों का 2.4 लाख करोड़ का फायदा

बीएसई लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप्टलिजेशन मंगलवार को सुबह के कारोबार में 2.4 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 345.88 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, यह सोमवार को 343.48 लाख करोड़ रुपये था। सेंसेक्स की कंपनियों में अदाणी एंटरप्राइजेज और अदाणी पोर्ट्स के शेयर क्रमश: 4.40 प्रतिशत और 4.37 प्रतिशत की बढ़त में रहे। बीपीसीएल, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एसबीआई के शेयर भी लाभ में रहे।

 

 

 

RELATED POSTS

View all

view all