Live Khabar 24x7

Share Market Closing : शेयर बाजार में दूसरे दिन तेजी बरकरार, निवेशकों के खिल उठे चेहरे, 1.19 लाख करोड़ रुपए की हुई कमाई

August 7, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

नई दिल्ली। Share Market Closing : कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन भी शेयर बाजार में तेजी दर्ज की गई हैं। कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 232.23 अंक यानी (0.35%) की बढ़त के साथ 65,953.48 के स्तर पर बंद हुआ हैं। वहीं NSE का 50 शेयर वाला निफ्टी (Nifty) 80.30 अंक यानी (0.41%) चढ़कर 19,597.30 स्तर पर बंद हुआ हैं।

सबसे अधिक तेजी आईटी, टेक और टेलीकॉम शेयरों में देखने को मिली। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 1 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गई। ब्रॉडर मार्केट में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स जहां 0.56 फीसदी बढ़ा, वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.26 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।

Read More : Share Market : आज फिर लाल निशान पर हुई बाजार की शुरुआत, Sensex 200 अंक टूटा

निवेशकों को हुआ बड़ा प्रॉफिट

Share Market Closing : BSE लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 305.35 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 4 अगस्त को 304.16 लाख करोड़ रुपये था। निवेशकों की वेल्थ में करीब 1.19 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

RELATED POSTS

View all

view all