Share Market Closing : शेयर बाजार के लिए मंगल रहा मंगलवार, 7 दिन की गिरावट पर लगा ब्रेक
November 19, 2024 | by Nitesh Sharma

नई दिल्ली। Share Market Closing : कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ है। लगातार 7वें दिन की गिरावट पर आज ब्रेक लग गया है। कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 239.38 अंक यानी (0.31%) की उछाल के साथ 77,578.38 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं NSE का 50 शेयर वाला निफ्टी (Nifty) 64.70 अंक यानी (0.28%) की तेजी के साथ 23,518.50 के लेवल पर बंद हुआ है।
Read More : Share Market : लाल निशान पर आया शेयर बाजार, Sensex 514.41 अंक फिसला
टॉप गेनर और लूजर्स
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर सबसे ज्यादा 3.55% उछलकर बंद हुआ। साथ ही टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड और इंफोसिस सबसे अधिक लाभ में रहे। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फिनसर्व, मारुति, टाटा स्टील और भारती एयरटेल के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।
Share Market Closing : निवेशकों को ₹1.31 लाख करोड़ का फायदा
बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 430.39 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 18 नवंबर को 429.08 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.31 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है।
RELATED POSTS
View all