छत्तीसगढ़ के शिवसैनिकों ने वृद्धाश्रम में मनाया पूर्व CM उद्वव ठाकरे का जन्मदिन, खिल उठे बुजुर्गों के चेहरे, दिल से निकली दुआ, मिला जमकर आशीर्वाद
July 27, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर : शिवसेना यूबीटी के प्रमुख और महाराष्ट्र में पूर्व मुख्यमंत्री उद्वव ठाकरे के जन्मदिन को छत्तीसगढ़ के शिवसैनिकों ने बेहद ही खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। शिवसैनिकों ने राष्ट्रीय प्रमुख उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर वृद्धाश्रम में केक काटा।

साथ ही खुद के हाथों से भोजन परोसकर उनका दिल जीत लिया। यही नहीं शिवसैनिकों ने सम्मानित बुजुर्गों के साथ इस ख़ुशी के पल को साझा किया। इस दौरान शिवसैनिकों को अपने बीच पाकर बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने उद्वव ठाकरे समेत सभी शिवसैनिकों को ढेर सारा आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर मे एच एन सिंह पालीवार,संजय नाग,सन्नी देशमुख, संतोष मार्कण्डेय, बल्लू जांगड़े, शिव लिमजे, लक्की सोनी, पुनाराम साहू, प्रकाश यादव, बिट्टू यादव,यश ठाकुर, विशाल ठाकुर, सतीश निर्मलकर उपस्थित थे।
RELATED POSTS
View all