Live Khabar 24x7

Sidhu Moosewala Death Anniversary : सिद्धू मुसेवाला की पहली बरसी आज, टीम ने परिवार को सौंपे अधूरे प्रोजेक्ट्स, हर 6-6 माह में रिलीज होंगे गाने

May 29, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Sidhu Moosewala Death Anniversary : पंजाबी सिंगर/लेखक सिद्धू मुस्सेवाला की आज पहली बरसी है। आज ही के दिन 29 मई 2023 को सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी। भले ही सिद्धू मुसेवाला हमारे बीच में नहीं है, लेकिन वह अपने गानों से आज भी फैंस के दिलों में ज़िंदा है। सिद्धू मुसेवाला भी उसी फेम का हिस्सा है, जिसे लोगों ने खोने के बाद पहचाना है।

सिद्धू अपने अंतिम समय में संगीत के ही करीब रहे। इस दौरान उन्होंने कई गाने लिखे, गाए और रिकॉर्ड किए है। जिससे अब आने वाले कई सालों तक उनके फैंस नए गाने सुनते रहेंगे और साथ ही यूट्यूब पर रिकॉर्ड बनाते रहेंगे।

हर साल रिलीज 2 गाने रिलीज

सिद्धू की हत्या के बाद पिता बलकौर सिंह ने कहा कि बेटे के अभी काफी सॉन्ग रिकॉर्डेड पड़े हुए हैं। मेरी कोशिश रहेगी कि वह अपने बेटे को 7-8 साल तक जिंदा रखें। उनके सॉन्ग को धीरे-धीरे रिलीज किया जाएगा। मूसेवाला की टीम ने उनके गानों को 6-6 महीने बाद रिलीज करने पर परिवार से चर्चा की थी।

माता चरण कौर और ताया चमकौर सिंह ने कहा कि 45 से ज्यादा रिकॉर्डेड गाने सिद्धू मूसेवाला के पड़े हुए हैं। इन्हें धीरे-धीरे रिलीज किया जाएगा। पिछले दिनों सिद्धू मूसेवाला के गानों के चोरी होने की अफवाह को उन्होंने सिरे से नकार दिया और कहा कि सभी गाने उनके पास ही हैं।

अधूरे प्रोजेक्ट्स फैमिली को सौंपे

फेमस सिंगर सिद्धू मुसेवाला ने देश-विदेश में अपने संगीत के द्वारा लोगों को दीवाना बनाया। हत्या के बाद उनकी टीम ने अधूरे प्रोजेट्स परिवार वालों को सौंप दिए थे। टीम ने यह जानकारी सतलुज यमुना लिंक नहर (SYL) पर गाना रिलीज करने के पहले बताई थी।

हत्या के बाद 3 गाने रिलीज

पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला की ह्त्या के बाद से अबतक 3 गाने रिलीज हुए है। जिन्हे पहले की तरह फैंस ने खूब प्यार बरसाया है। जिसमें से पहला गाना SYL था। आधे घंटे में ही इस गाने को 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और सुना था। यह सॉन्ग पंजाब-हरियाणा के सतलुज यमुना लिंक नहर (SYL) मुद्दे पर गाया गाया था। हालांकि इस गाने को लेकर खूब विवाद भी सामने आया। जिसके बाद गाने को डाउन कर दिया गया था।

दूसरा गाना ‘VAAR’ गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 8 नवंबर को लॉन्च हुआ था। इस गीत को रिलीज होने के बाद अभी तक 47 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना पंजाब के वीर नायक और महान योद्धा हरि सिंह नलवा पर गाया था।

मूसेवाला का तीसरा गाना ‘मेरा नां’ मार्च महीने में आया था। रिलीज के पहले एक घंटे में 2 मिलियन व्यूज पर पहुंच गया था। इस दौरान 7 लाख लोगों ने गाने को लाइक किया और डेढ़ लाख के कमेंट्स आए। इस गाने में नाइजीरियन रेपर बरना बॉय के लिरिक्स शामिल किए गए थे।

 

RELATED POSTS

View all

view all