SL vs Ind 2nd ODI : श्रीलंका ने भारत को दिया 241 रन का लक्ष्य, ODI श्रृंखला जितने के लिए मैच पर कब्जा जरुरी
August 4, 2024 | by Nitesh Sharma
नई दिल्ली। SL vs Ind 2nd ODI : श्रीलंका और भारत के बीच आज दूसरा ODI मैच खेला जा रहा है। जहां टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी की। मध्य के ओवरों में विकेट खोने के बाद भी श्रीलंका 240 रन बनाने में कामयाब रही। भारतीय बॉलर अर्शदीप सिंह का सभी गेंदबाजों में सबसे खराब स्पेल रहा। उन्होंने पांच ओवर में 58 रन दिए और कोई विकेट उनके हाथ नहीं लगी। भारत ने अपनी बल्लेबाजी शुरू कर दी है।
आज दोनों टीमों की प्लेइंग 11
श्रीलंका की टीम : पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, जेनिथ लियानाज, डुनिथ वेलालेज, अकिला धनंजय, असिथा फर्नांडो, जेफरी वेंडरसे।
भारत की टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।
RELATED POSTS
View all