Live Khabar 24x7

CG Crime : मंदिर पुजारी से क्राइम ब्रांच के अधिकारी बनकर दो महिला ने की लूट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

August 21, 2024 | by Nitesh Sharma

CG Crime

 

बिलासपुर। CG Crime : न्यायधानी में दो महिलाओं ने मंदिर पुजारी से लाखों की लूट को अंजाम दिया था। दरअसल, खुद को क्राइम ब्रांच के अधिकारी बताकर महिलाओं ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। मंदिर के पुजारी ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि दोनों महिला घर में घुसकर संदूक – पेटी में रखे लाखों का माल लेकर फरार हो गए थे। मामले में पुलिस ने इन महिला चोरों को पुलिस ने दबोच लिया है।

एएसपी उमेश कश्यप, क्राइम ब्रांच प्रभारी एएसपी अनुज कुमार और सीएसपी सिविल लाइन उमेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनो महिला आरोपी सिंधु वैष्णव और रानी बैरागी को गिरफ्तार कर 30 लाख रुपए बरामद किया गया है। लूट में शामिल चार आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं।

RELATED POSTS

View all

view all