Live Khabar 24x7

Smuggler Arrested : पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 2 गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, लाखों का सामान जब्त…

August 7, 2023 | by livekhabar24x7.com

महासमुंद। Smuggler Arrested : जिले के पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और साइबर सेल ने बसना में गांजा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 50 किलो का गांजा बरामद किया हैं। जिसकी कीमत 12 लाख 50 हजार बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार बसना पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान एक कार सीजी क्रमांक 17 KK 5397 के कार की डिक्की से 50 किलो गांजा साइबर सेल पुलिस और बसना पुलिस ने बरामद किया है। आरोपी धनु मंडावी पिता लखन मंडावी आजाद चौक बलोदा बाजार और सैयद अशफाक पिता सैयद यूसुफ सिरगिट्टी बिलासपुर निवासी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत पुलिस कार्रवाई कर रही है।

RELATED POSTS

View all

view all