Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बाजार की सपाट शुरुआत, इन शेयरों में आई जबरदस्त गिरावट…
September 6, 2023 | by livekhabar24x7.com
मुंबई। Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बाजार की शुरुआत सपाट हुई हैं। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 50 अंकों की बढ़त के बाद बिकवाली दिखी और यह लाल निशान पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 16.55 (0.08%) अंक चढ़कर 19,591.45 पर कारोबार करता दिखा।
सेंसेक्स की कंपनियों में पावर ग्रिड, विप्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक और टीसीएस बढ़त के साथ खुले, जबकि इंडसइंड बैंक, नेस्ले, एशियन पेंट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील और बजाज फाइनेंस गिरावट के साथ खुले।
सेंसेक्स की कंपनियों में सन फार्मा सर्वाधिक 2.09 प्रतिशत की बढ़त लेने में सफल रही था। इसके अलावा आईटीसी, टाइटन, बजाज फाइनेंस, नेस्ले, इन्फोसिस, एलएंडटी, जेएसडब्ल्यू स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज और कोटक महिंद्रा बैंक भी चढ़कर बंद हुए थे। दूसरी तरफ अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी बैंक, विप्रो, भारतीय स्टेट बैंक और एनटीपीसी पिछड़ गए थे।
RELATED POSTS
View all