Live Khabar 24x7

Stock Market : आज फिर शेयर बाजार में आई गिरावट, सेंसेक्स 130 अंक गिरा, निफ्टी भी कमजोर…

September 27, 2023 | by livekhabar24x7.com

मुंबई। Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान के साथ हुई। BSE सेंसेक्स 130 अंकों की गिरावट के साथ 65,800 के पास है। इसी तरह निफ्टी भी करीब 40 अंक फिसलकर 19,600 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी में टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस के शेयर टॉप लूजर हैं, जबकि डॉ. रेड्डीज का शेयर टॉप गेनर है। इससे पहले मंगलवार को BSE सेंसेक्स 78 अंक नीचे 65,945 पर बंद हुआ था।

RELATED POSTS

View all

view all