Live Khabar 24x7

Stock Market Update : निवेशकों के डूबे 1.5 लाख करोड़ रुपए, लगातार दूसरे दिन आई गिरावट, ये है आज के टॉप लूजर्स

May 17, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Stock Market Update : कॉर्बरी हफ्ते के तीसरे दिन यानी बुधवार को भारी गिरावट दर्ज की गई है। कारोबार के अंत में आज BSE सेंसेक्स 371 अंक नीचे 61,560 पर बंद हुआ. इसी तरह निफ्टी भी 104 अंक गिरकर 18,181 पर बंद हुआ है। बाजार में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली।

Stock Market Update : IT, मीडिया और रिटल एस्टेट सेक्टर के शेयर आज की गिरावट में सबसे आगे रहे। वहीं आज के टॉप लूजर्स इंडेक्स में शुमार कोटक बैंक जो करीब 2 प्रतिशत टूटा है। वहीं, हीरो मोटोकॉर्प का शेयर सवा एक फीसदी से ज्यादा चढ़ा।

बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट आने से निवेशकों को बड़ा नुकसान देखने को मिला है। BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप करीब 1.5 लाख करोड़ रुपए घट गया है। यह 278.70 लाख करोड़ रुपए से घटकर 277.34 करोड़ रुपए हो गई है।

आज की बड़ी गिरावट के कारण

हैवीवेट स्टॉक्स में जोरदार बिकवाली
ग्लोबल मार्केट में मंदी की आशंका
ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत
डॉलर के मुकाबले रुपए में नरमी

RELATED POSTS

View all

view all