Live Khabar 24x7

Suicide Attempt : सिपाही ने की आत्महत्या की कोशिश, घटना से महकमें में हड़कंप

May 20, 2024 | by Nitesh Sharma

Suicide Attempt

 

भोपाल। Suicide Attempt : भोपाल के अशोका गार्डन थाने में एक सिपाही की आत्महत्या की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां थाने के ऊपर वाले कमरे में सिपाही ने आत्महत्या की कोशिश की। इस दौरान एक स्टाफ ने जैसे ही आत्महत्या करते देखा वैसे ही सिपाही को रोक लिया। घटना से महकमें में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच चल रही है।

Read More : CG Suicide News : 12 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दे दी जान, फिजिक्स और रसायन में फेल होने के बाद उठाया आत्मघाती कदम

मिली जानकारी अनुसार, थाने के स्टाफ ने फंदे पर लटकते देखा और आत्महत्या करने से रोक लिया। सिपाही के पास से एक सुसाइड नोट मिलने की भी सूचना है। सिपाही पर जांच चल भी रही है। खत्री परिवार के यहां हुई रेड की कार्रवाई में सिपाही का नाम शामिल था। पैसे गायब होने के मामले को लेकर जांच चल रही थी।

RELATED POSTS

View all

view all