Live Khabar 24x7

Surajpur News : सूरजपुर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह, दीपावली की तरह जलाए जाएंगे दिये, होंगे कई भक्ति मय कार्यक्रम

January 19, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

सूरजपुर। Surajpur News : अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह का उत्साह सूरजपुर में भी देखने को मिलेगा। बच्चों से लेकर बुजुर्गो तक राम लला के आगमन से जिले में दिवाली जैसा माहौल है। जिले में इस अवसर पर विभिन्न आयोजन होंगे।

सूरजपुर में महिला मंडली द्वारा रोजाना सुबह प्रभात फेरी पंच मंदिर से लेकर राम मंदिर तक पहुंचती है और वहां आरती करके समाप्त किया जाता है। यह प्रभात फेरी 22 जनवरी तक चलेगा। इन लोगों के द्वारा 22 जनवरी को पूरे दिन राम मंदिर में कई तरह का आयोजन किया जाएगा।

सभी घरों में दीपावली की तरह दिए जलाए जाएंगे। मंदिर में सुंदरकांड किया जाएगा। साथ ही रामायण मंडलियों के द्वारा भजन का भी कार्यक्रम होगा। पूरे दिन भक्ति मय आयोजन होंगे 22 तारीख को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।

RELATED POSTS

View all

view all